Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम कीटनाशक का छिड़काव करवा रहा है। शुक्रवार को नगर निगम पार्ट प्रथम क्षेत्र में सेवापुरा कचरागाह के कचरे पर,कालवाड़ रोड कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर,रीको इंडस्ट्रियल एरिया कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर मानसरोवर,बम्बाला ट्रांसफर स्टेशन के कचरे पर, झालाना कचरा डिपो पर, हडमाडा थाने के पास नाले पर बी-2 बाइपास नाले पर, सेवापुरा गांव की ढाणियो में त्रिवेणी नगर और नगर निगम पार्ट द्वितीय क्षेत्र में मथुरादासपुरा कचरागाह के कचरे पर ,लाल डूंगरी कचरा ट्रांसफर स्टेशन, ईदगाह से चुंगी तक का नाला, गुजऱ घाटी वार्ड 11 का नाले पर, मथुरादासपुरा की ढाणियों में गुजराती की ढाणी और सायपुरा गांव की ढाणीयो में राम नगर में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। इसके अलावा हवा महल जोन की कच्ची बस्तियों में मीना पाडा, माउंट रोड कोली बस्ती, नाहरगढ़ हरिजन बस्ती, मोहन नगर, गेटोर हरिजन बस्ती और गांधी कॉलोनी में दवा का छिड़काव किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश