Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लातेहार, 23 जनवरी (हि.स.)। जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरा गांव के निकट शुक्रवार को रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई, जबकि उसके बच्चे की मौत हो गई। घायल महिला की पहचान मंगरा गांव निवासी सरिता देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपने बच्चे के साथ अपने गांव से बरवाडीह जाने के लिए निकली थी। रेलवे लाइन के पोल संख्या 262/28-30 के पास रेलवे लाइन को पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक मालगाड़ी आ गई। इसके चपेट में आने से महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया ।
इधर, इस संबंध में रेलवे पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार