श्री डोरंडा शिशु सदन में बसंत पंचमी पर श्रद्धापूर्वक हुई मां सरस्वती की पूजा
रांची, 23 जनवरी (हि.स.)। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक पुस्तकालय ट्रस्ट समिति, डोरंडा की ओर से संचालित श्री डोरंडा शिशु सदन स्कूल परिसर में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार
अनुष्‍ठान में शामिल अतिथ‍िगण


रांची, 23 जनवरी (हि.स.)। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक पुस्तकालय ट्रस्ट समिति, डोरंडा की ओर से संचालित श्री डोरंडा शिशु सदन स्कूल परिसर में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

पूजा-अनुष्ठान पुरोहित अमन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराया। पूजा में यजमान के रूप में विद्यालय की शिक्षिका रिंकू ठाकुर शामिल हुईं। पूजा के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं, ट्रस्टी सदस्यों एवं शिक्षिकाओं के बीच प्रसाद स्वरूप बुंदिया एवं फल का वितरण किया गया।

विद्यालय की ओर से अभिभावकों, ट्रस्टी सदस्यों एवं शिक्षिकाओं के लिए सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिसमें सभी को खिचड़ी, पूरी, सब्जी, बुंदिया, भुजिया, पापड़ एवं सलाद परोसा गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामजी लाल शारदा, सचिव सुरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष सरदार अशोक सिंह, ट्रस्टी नारायण सराफ, सदस्य रोहित शारदा, संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्य किरण सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण विद्यालय परिसर भक्ति, आस्था और उल्लास के वातावरण से परिपूर्ण रहा।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar