भारतीय एकता कमेटी ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
रांची, 23 जनवरी (हि.स.)। भारतीय एकता कमेटी के प्रधान कार्यालय, करबला टैंक रोड में शुक्रवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर
कार्यक्रम में बच्‍चों के साथ जुटे लोगों की तस्‍वीर


रांची, 23 जनवरी (हि.स.)। भारतीय एकता कमेटी के प्रधान कार्यालय, करबला टैंक रोड में शुक्रवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों और उनके राष्ट्रसेवा से जुड़े दायित्वों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने युवाओं और समाज से नेताजी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में तन, मन और धन से योगदान देने का आह्वान किया।

मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के साहसिक नेतृत्व और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्मरण करते हुए देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का भी वितरण किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।

कार्यक्रम में भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, सचिव रामेश्वर राम, एलिस कश्यप, मनोज राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar