तकनीकी विवि में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
हमीरपुर, 23 जनवरी (हि.स.) हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में ऋतुराज वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। तकनीकी विवि परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा पर कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों, प्
ऋतुराज वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर।


हमीरपुर, 23 जनवरी (हि.स.) हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में ऋतुराज वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। तकनीकी विवि परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा पर कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित किए। कुलसचिव ने संबोधन में कहा कि हमें ज्ञान अर्जित करते रहना चाहिए। ज्ञान में हमारे जीवन को अंधकारों से मुक्त करेगा। इस मौके पर अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक संजीवन मनकोटिया, उपकुलसचिव सुरेंद्र शर्मा, परियोजना अधिकारी अमित कुमार भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला