नेताजी जयंती पर राजभवन से राज्यपाल का कड़ा संदेश, कहा : बंगाल को हिंसामुक्त बनाना होगा
कोलकाता, 23 जनवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में सामने आई हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि हिंसक माहौल में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव संभव नहीं
राज्यपाल बोस


कोलकाता, 23 जनवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में सामने आई हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि हिंसक माहौल में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव संभव नहीं है। लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चुनावों का सही ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के लिए बंगाल को हर हाल में हिंसामुक्त बनाना होगा।

शुक्रवार को कोलकाता स्थित राज्यपाल निवास लोकभवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। ------

नेताजी के नाम पर रखा गया लोक भवन के उत्तरी पोर्टिको का नाम

इस अवसर पर राज्यपाल ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही लोक भवन के उत्तरी द्वार के पोर्टिको का नाम बदलकर ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस पोर्टिको’ रखा गया।

राज्यपाल ने नेताजी के देश के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पूरे देश को एकजुट करने में नेताजी की भूमिका ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रही है। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्श और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।

इस बीच, कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि यदि ईडी की ओर से उनसे मुलाकात का अनुरोध किया जाता है तो वह उसके लिए तैयार हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर