Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 23 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल व्यस्त एवं कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मूंढापांडे ब्लॉक के ग्राम जगरामपुरा से 7 करोड़ 20 लाख की लागत से बनने जा रही 3 सड़कों का शुक्रवार को भूमि पूजन कर किया शिलान्यास किया।
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश और देश के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा सड़क बनने से गांवों की तस्वीर बदल जाएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।
कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के मीडिया प्रभारी रचित गुप्ता ने बताया कि हनुमान मूर्ति जगरामपुरा से शिव मंदिर गुरुद्वारा होते हुए अहरौला तक संपर्क मार्ग निर्माण लम्बाई 2.700 किमी लागत 424.44 लाख , नगला जटनी से रामगंगा पुल जैतबाड़ा मार्ग तक संपर्क मार्ग निर्माण लम्बाई 1.725 किमी लागत 162.58 लाख और गणेशघाट से हिरनखेड़ा मुस्तकम तक संपर्क मार्ग निर्माण लम्बाई 1.500 किमी लागत 133.18 लाख से हनुमान मूर्ति जगरामपुरा से शिव मंदिर गुरुद्वारा होते हुए अहरौला तक बनने बाली सड़क का नाम निर्यातक स्वर्गीय ओमवीर सिंह मार्ग रखा जायेगा।
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि ग्रामीणों को शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। कुंदरकी विधायक ने आश्वासन दिया कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल