मौसम खराब होने के चलते कठुआ पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
कठुआ, 23 जनवरी (हि.स.)। जिले में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए कठुआ पुलिस ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एसएसपी कठुआ के निर्देश पर यह कदम किसी भी मौसम या सड़क से जुड़ी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्
मौसम खराब होने के चलते कठुआ पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर


कठुआ, 23 जनवरी (हि.स.)। जिले में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए कठुआ पुलिस ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एसएसपी कठुआ के निर्देश पर यह कदम किसी भी मौसम या सड़क से जुड़ी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

कठुआ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम पूर्वानुमान और सरकारी एडवाइजरी पर नजर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और राहत एवं बचाव कार्यों में पुलिस का सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है।

एसएसपी कठुआ ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और भलाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार की मदद के लिए आमजन 24×7 पीसीआर कठुआ, डायल 100/112 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया