छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु जिलास्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित
जांजगीर-चांपा 23 जनवरी(हि.स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026, एक फरवरी को दो पालियों में आयोजित हाेगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु जिलास्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित


जांजगीर-चांपा 23 जनवरी(हि.स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026, एक फरवरी को दो पालियों में आयोजित हाेगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 12 में जिलास्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि किसी भी समस्या या जानकारी हेतु कार्यालयीन समय 10 से 05.30 बजे तक डिप्टी कलेक्टर एवं जिला नोडल शशि कुमार चौधरी दूरभाष नंबर 9993257353 व 9301142622, प्राचार्य एवं समन्वयक नोडल डॉ.डी.आर.लहरे 9752292926, सहायक नोडल आकाश कुमार भारद्वाज 7648091099, सहायक नोडल प्रवीण कुमार पोर्ते 6263718111 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT