मुर्गो से भरी गाड़ी व ट्रक की हुई टक्कर, हेल्पर की हुई मौत, मामला दर्ज
रोहतक, 23 जनवरी (हि.स.)। सदर थाना के अंतर्गत लाढोत रोड पर ट्रक व गाडी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव ढांडा खेडी जिला जींद
मुर्गो से भरी गाड़ी व ट्रक की हुई टक्कर, हेल्पर की हुई मौत, मामला दर्ज


रोहतक, 23 जनवरी (हि.स.)। सदर थाना के अंतर्गत लाढोत रोड पर ट्रक व गाडी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव ढांडा खेडी जिला जींद निवासी नरेश ने बताया कि वह और उसका हेल्पर सतपाल कैथल से मुर्गे की गाडी लोड करके दिल्ली जा रहे थे। जब वह रोहतक लाढौत चौक के पास पहुंचे तभी सडक़ पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण उनकी गाडी ट्रक में जा टकराई और हेल्पर सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल सतपाल को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में नरेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

----------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल