Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू, 23 जनवरी (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जनहितैषी बजट तैयार करने के प्रयासों के तहत कश्मीर मंडल के विभिन्न हितधारकों के साथ पूर्व-बजट परामर्श बैठक की।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक पोस्ट के अनुसार इस परामर्श बैठक में उद्योग, व्यापार, पर्यटन, आतिथ्य, बागवानी, कृषि और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवार सुझाव, चिंताएं और प्राथमिकताएं एकत्र करना था ताकि आगामी बजट में जनता की आकांक्षाओं और जरूरतों को प्रतिबिंबित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने बजट निर्माण प्रक्रिया में समावेशी संवाद और हितधारकों की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। यह बैठक केंद्र शासित प्रदेश में जमीनी स्तर के सुझावों को शामिल करने और जम्मू और कश्मीर में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सतत विकास को मजबूत करने के लिए आयोजित की जा रही परामर्श बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह