बागेश्वर धाम की कथा सुनने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता - वासुदेव देवनानी
अजमेर, 23 जनवरी(हि.स.)। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सनातन धर्म प्रेमियों से कहा कि वे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा को सुनने जरूर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अजमेरवासी किस्मत वाले हैं कि उन्हें हनुमंत क
Not everyone gets the privilege of listening to the story of Bageshwar Dham - Vasudev Devnani


Not everyone gets the privilege of listening to the story of Bageshwar Dham - Vasudev Devnani


अजमेर, 23 जनवरी(हि.स.)। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सनातन धर्म प्रेमियों से कहा कि वे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा को सुनने जरूर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अजमेरवासी किस्मत वाले हैं कि उन्हें हनुमंत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने स्वयं को भी सौभाग्य शाली माना क्यों कि उन्हें कोटा में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री जी के स्वागत का मौका मिला और अब

तीर्थ नगरी पुष्कर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले हनुमंत ​कथा व दिव्य दरबार के मुख्य कार्यालय का अजमेर में शुभारंभ करने का अवसर मिला।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र जी शास्त्री की हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी के अंतर्गत आयोजन समिति द्वारा मुख्य कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार को अजमेर में सूचना केंद्र चौराहा क्रॉस लेन होटल के सामने किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अजमेर की जनता धर्म प्रेमी है और वो आस्था पर विश्वास करती है। धीरेन्द्र जी शास्त्री पूरे विश्व में सनातन धर्म की अलख जगाए हुए है। उनके मुखारविंद से कथा सुनना निश्चित रूप से सभी के लिए लाभदायक होगा, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में उनकी कथा में पहुंचे और उनकी व्यवस्थाओं में भी अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

आयोजन समिति के सदस्य गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि यह भव्य आयोजन बागेश्वर धाम सरकार परम पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के निमित्त आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जगद्गुरु निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्रीजी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजन के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे मुख्य कार्यालय का शुभारंभ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की तरफ से गौरीशंकर शर्मा, पंडित कैलाश नाथ दाधीच, पवन शर्मा, एस पी गौतम, कैलाश रेनबो, दिनेश पंडित, सहित भक्तों ने उनका माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर उपमहापौर नीरज जैन, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेशचंद सोनी भी उपस्थित थे। इस मौके पर कोर कमेटी सदस्य प्रभारी अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सनातन संस्थानों, विभिन्न संगठनों, संत-महात्माओं, सनातनी योद्धाओं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष