ठाणे महापौर पद पर बीजेपी का दावा,27 को गुट नेता का चयन
मुंबई,23 जनवरी ( हि.स.) । आज ठाणे वर्तकनगर में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में नए चुने गए पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी ठाणे जिला अध्यक्ष संदीप लेले, विधायक निरंजन डावखरे और राज्य महा मंत्री माधवी नाइक मौजूद थे।आज आयोजित
ठाणे महापौर पद पर बीजेपी का दावा,27 को गुट नेता का चयन


मुंबई,23 जनवरी ( हि.स.) । आज ठाणे वर्तकनगर में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में नए चुने गए पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी ठाणे जिला अध्यक्ष संदीप लेले, विधायक निरंजन डावखरे और राज्य महा मंत्री माधवी नाइक मौजूद थे।आज आयोजित इस बैठक में ठाणे बीजेपी अध्यक्ष संदीप लेले ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीजेपी को मिले भरी जनमत के अनुसार ठाणे महापौर और अन्य प्रमुख पदों पर महायुति में बीजेपी का दावा होना चाहिए।

इस बीजेपी की बैठक में ठाणे महानगर पालिका में समूह नेता पद को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक निरंजन डावखरे ने बताया कि 27 जनवरी को एक अनुभवी व्यक्ति को बीजेपी का गुट नेता बनाया जाएगा। साथ ही, पहली बार चुने गए नगर सेवक पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा सहयोगी सत्तारूढ़ दल को भी भारतीय जनता पार्टी को पूरा सम्मान देना चाहिए।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए, ठाणे जिला बीजेपी अध्यक्ष संदीप लेले ने कहा कि पार्टी यह पक्का दावा कर रही है कि मेयर, डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन और लीडर ऑफ द हाउस के सभी ज़रूरी पोस्ट बीजेपी के पास ही रहें।

साथ ही, नगर निगम में वार्ड कमेटी के पास जो पद हैं, उन्हें ट्रांसपोर्ट और एजुकेशन बोर्ड में भी शामिल किया जाना चाहिए, बीजेपी पार्टी में एससी कैटेगरी के उम्मीदवार भी कॉर्पोरेटर चुने गए हैं। इस बैठक में विधायक निरंजन डावखरे ने बताया कि कि सुरेश कांबले और उषा वाघ के नाम पर भी सहयोगी पार्टियों को विचार करना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा