Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धुबड़ी, 23 जनवरी (हि.स.)। धुबड़ी में ब्रह्मपुत्र नद में शुक्रवार को एक यात्री नाव पलट गई, जिससे नाव पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में 90 से अधिक यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव धुबड़ी से जलेश्वर की ओर जा रही थी। नद में पानी का स्तर कम होने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों को नद में उतरना पड़ा, लेकिन पानी कम होने की वजह से वे सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
स्थानीय लोगों और अन्य नाविकों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यात्रियों ने बताया कि यदि नद में पानी अधिक होता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश