Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पुंछ, 23 जनवरी (हि.स.)। पुंछ जेले में आज दोपहर बाद एक बोलेरो गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया और वह लुढ़कते हुए गहरी खाई में गिर गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जफर अहमद निवासी महरा सुरनकोट के रूप में हुई है।
इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA