भरूच में महिला कांस्टेबल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
भरूच, 22 जनवरी (हि.स.)। गुजरात के भरूच शहर के पुलिस विभाग में एक युवा महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने ही क्वार्टर में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। यह घटना भरूच पुलिस हेडक्वार्टर में हुई। मूलत: भावनगर की रहने वाली 27 वर्षीय प्रीति उदयसिंह परमार क
भरूच पुलिस स्टेशन


भरूच, 22 जनवरी (हि.स.)। गुजरात के भरूच शहर के पुलिस विभाग में एक युवा महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने ही क्वार्टर में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। यह घटना भरूच पुलिस हेडक्वार्टर में हुई।

मूलत: भावनगर की रहने वाली 27 वर्षीय प्रीति उदयसिंह परमार के इस कदम के पीछे का कारण फिलहाल रहस्य बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए शव को भरूच सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में बी डिवीजन पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के असली कारण तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा मृतका प्रीति परमार के परिजनों, करीबी दोस्तों और साथ में ड्यूटी करने वाले सहकर्मियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस दुखद कदम के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे