Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बेंगलुरू, 02 जनवरी (हि.स.)।
कर्नाटक के बेल्लारी में गुरुवार की रात कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के विवाद में एक युवक की मौत के मामले में राज्य सरकार ने बेल्लारी जिले के पुलिस अधीक्षक पवन नेजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
डीजी और आईजीपी की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान पत्थरबाजी सहित हिंसक घटनाएं हुईं और एसपी इन परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से संभालने में विफल रहे। इसके अलावा, इस घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानीय स्थिति के बारे में पर्याप्त जानकारी न देना भी एक गंभीर चूक माना गया है।
इस संदर्भ में, राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवा नियम, 1969 के नियम 3(1)(ए) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। और अनुशासनात्मक जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा।
बेल्लारी में वाल्मीकि प्रतिमा के अनावरण के लिए बैनर लगाने को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता राजशेखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस घटना को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच राजनीतिक जुबानी जंग और तेज हो गई है। जिसके चलते भाजपा कल 'बेल्लारी चलो' कार्यक्रम का आह्वान किया है। इस बीच शनिवार को होने वाला महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा