Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 18 जनवरी (हि.स.)। लक्सर क्षेत्र में गोवर्धनपुर-पुरकाजी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार माता-पिता और उनके तीन वर्षीय बेटे को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर घायल हो गए और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा के गांव बिरूवाला खैर नगर निवासी कुलदीप (30 वर्ष) पत्नी रीना (27 वर्ष) तथा तीन वर्षीय बालक क्रियांश के साथ बाइक से लक्सर दवाई लेने आया था। रविवार सांय वह अपने गांव लौट रहे थे कि लक्सर मे गोवर्धनपुर मार्ग पर टायर फैक्ट्री के निकट सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया है। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला