असम से 14 अवैध अप्रवासियों को भेजा गया बांग्लादेश
गुवाहाटी, 18 जनवरी (हि.स.)। असम में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 14 अप्रवासियों की पहचान कर आज (रविवार को) वापस बांग्लादेश भेज दिया गया। ये बातें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते कहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा
असम में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले 14 अप्रवासी


गुवाहाटी, 18 जनवरी (हि.स.)। असम में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 14 अप्रवासियों की पहचान कर आज (रविवार को) वापस बांग्लादेश भेज दिया गया। ये बातें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते कहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि असम में 'अज्ञात' अवैध घुसपैठ करने वालों को हम उन्हें 'ज्ञात' रास्ते से वापस भेजने के लिए दृढ़ हैं। बांग्लादेशी आप्रवासियों के खिलाफ हमारा अभियान जारी है। आज भी असम में परेशानी पैदा करने वाले 14 अप्रवासियों की पहचान कर असम से वापस भेज दिया है। सुरक्षित असम के लिए हम हमेशा जिम्मेदार हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय