रंगापारा की युवती अमृता क्षेत्री को राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण
शोणितपुर, 15 जनवरी (हि.स.) शोणितपुर (असम)। जिला के रंगापारा शहर के वार्ड नंबर एक, खेरनीबस्ती निवासी अमृता क्षेत्री को आगामी 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिला है।
वर्ड कमिश्नर स्वपन धर और राज्यिक भाजपा सदस्य अनिरबन भट्टाचार्य, के साथ अमृता क्षेत्री


शोणितपुर, 15 जनवरी (हि.स.) शोणितपुर (असम)। जिला के रंगापारा शहर के वार्ड नंबर एक, खेरनीबस्ती निवासी अमृता क्षेत्री को आगामी 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिला है। राष्ट्रपति भवन द्वारा भेजा गया निमंत्रण पत्र तेजपुर मंडल के डाक निरीक्षक द्वारा अमृता क्षेत्री के आवास पर उपस्थित होकर औपचारिक रूप से उन्हें सौंपा गया।

रंगापारा की अमृता क्षेत्री को वर्ष 2022–23 में रंगापारा नगरपालिका के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत एक सरकारी आवास मिला था। गरीब परिवार से होने के बावजूद अमृता ने सरकार द्वारा प्राप्त धनराशि का दुरुपयोग न करते हुए अपनी थोड़ी-सी बचत जोड़कर उस सरकारी घर का सुंदर निर्माण किया। सरकारी आवास को सुंदर रूप से निर्मित करने के लिए लाभार्थी अमृता क्षेत्री को राष्ट्रपति भवन की ओर से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अमृता क्षेत्री को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसी दौरान रंगापारा एक नं. वार्ड के वार्ड कमिश्नर स्वपन धर और असम प्रदेश भाजपा सदस्य अनिर्बान भट्टाचार्य ने रंगापारा खेरनी बस्ती एक नं. वार्ड निवासी अमृता क्षेत्री को-फुलाम गमछा से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा