Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

करीमगंज (असम), 15 जनवरी (हि.स.)। करीमगंज जिले के पाथारकान्दी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पहाड़ की चढ़ाई चढ़ते समय एक वाहन पाथारकान्दी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि अन्य पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान जामरूल हक के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने सभी घायलों को चिकित्सा के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी