आठ सूत्री मांगों को लेकर आशा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
जलपाईगुड़ी, 15 जनवरी (हि. स.)। आठ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को जिले के राजगंज में आशा कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। पश्चिम बंगाल आशा कर्मी यूनियन के आह्वान पर राजगंज ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से लगभग दो सौ से अधिक महिला आशा कर्मियों ने गुरुवार
राजगंज ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करती आशाकर्मी


जलपाईगुड़ी, 15 जनवरी (हि. स.)। आठ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को जिले के राजगंज में आशा कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। पश्चिम बंगाल आशा कर्मी यूनियन के आह्वान पर राजगंज ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से लगभग दो सौ से अधिक महिला आशा कर्मियों ने गुरुवार को यह इस

ज्ञापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर राजगंज ब्लॉक की आशा कर्मियों ने कहा कि आज वे अपनी आठ प्रमुख मांगों को लेकर प्रशासन के पास पहुंची हैं। मांगों में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बातें हैं -

1)आशा कर्मियों को अविलंब स्वास्थ्यकर्मी का दर्जा दिया जाए, 2)न्यूनतम मासिक 15 हजार रुपये वेतन प्रदान किया जाए, 3)प्रोत्साहन राशि सहित सभी बकाया का तत्काल भुगतान किया जाए, 4)कार्यरत अवस्था में मृत आशा कर्मियों के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इनके अलावा अन्य मांगों को मिलाकर कुल आठ सूत्री मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है।

आंदोलनरत आशा कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि इस समय उनका कार्यबहिष्कार जारी है। यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में वे और भी व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार