Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कामजोंग (मणिपुर), 15 जनवरी (हि.स.)। कमजोंग जिले के फुंगयार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुंगफू हिल रेंज में सुरक्षा बलों, वन विभाग तथा कार्यपालक दंडाधिकारी की संयुक्त टीम ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगभग 15 एकड़ में फैली अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने आज बताया कि यह कार्रवाई जिले में अवैध अफीम की खेती पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। चिन्हित क्षेत्र में मौजूद पूरी अफीम की फसल को मौके पर ही नष्ट किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खेती और उससे जुड़े अपराधों पर रोक लगाने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश