Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


गांधीनगर, 14 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को उमंग और उल्लास के पर्व उत्तरायण के अवसर पर गांधीनगर स्थित सेंट्रल विस्टा में सहायता फाउंडेशन की ओर से आयोजित पतंग महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पटेल ने भी पतंग उड़ाई और लोगों को ममरां के लड्डू और चिक्की का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को उत्तरायण की शुभेच्छाएं देते हुए कहा कि जिस तरह लोग इस पर्व पर पतंग को आकाश की ऊंचाइयों तक उड़ाते हैं, उसी तरह यह पर्व सभी नागरिकों के जीवन में उन्नति के साथ सुख, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का संदेश देता है।
इस अवसर पर गांधीनगर की मेयर मीराबेन पटेल, विधायक रीताबेन पटेल, डिप्टी मेयर नटुजी ठाकोर, स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन गौरांग व्यास, गांधीनगर शहर भाजपा अध्यक्ष आशीष दवे, जिला कलेक्टर मेहुल दवे, विदेशी पतंगबाजों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और बच्चे उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे