Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 01 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश केे हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात कारण के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कुरारा थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि क्षेत्र के बेरी गांव निवासी युवक अखिलेश (25) पुत्र बृजलाल ने अपने घर में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा