सिवनीः मिशन स्कूल सिवनी में शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का निरीक्षण, प्रार्थना पद्धति को लेकर छात्रों के बयान दर्ज
सिवनी, 08 दिसंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बजरंग दल सिवनी से प्राप्त मौखिक शिकायत के आधार पर कलेक्टर के निर्देशानुसार सोमवार को मिशन स्कूल सिवनी में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस थाना प्रभारी, नायब तहसीलद
Seoni: Junior officials inspected Mission School Seoni after a complaint, including details of students regarding the prayer method.


सिवनी, 08 दिसंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बजरंग दल सिवनी से प्राप्त मौखिक शिकायत के आधार पर कलेक्टर के निर्देशानुसार सोमवार को मिशन स्कूल सिवनी में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार तथा बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान स्कूल के इंचार्ज प्रिसिपल और स्टाफ ने अधिकारियों को बताया कि प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना के अंत में बाइबिल की ’’नया नियम’’ पुस्तक के ’‘नीति वचन’’ अध्याय से कुछ पद केवल ईसाई शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के रूप में पढ़े जाते हैं। इसके साथ ही प्रार्थना में ’’राष्ट्रगान’’ और ’“भारत माता की जय”’ के नारे भी शामिल होते हैं।

छात्रों से बातचीत में सामने आया कि प्रार्थना के बाद ’’“हे परम पिता परमेश्वर”’’ की प्रार्थना के उपरांत ’’“आमीन”’’ शब्द का उच्चारण कराया जाता है। साथ ही 1-2 पद ’नीति वचन’ का वाचन भी होता है। कुछ छात्रों विशेषकर छात्राओं ने यह भी बताया कि विद्यालय में ’’कड़ा और कलेवा पहनने पर रोक’’ की जानकारी दी जाती है।

अधिकारियों ने परिसर में मौके पर ही पंचनामा तैयार किया, जिसमें चर्चा के दौरान उपस्थित छात्रों एवं छात्राओं के नाम दर्ज किए गए। पंचनामा पढ़कर सभी के समक्ष सुनाया गया और सत्यापित किया गया। निरीक्षण के दौरान बाइबिल की संबंधित प्रति को प्रशासन ने जब्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया