Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धमतरी, 8 दिसंबर (हि.स.)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू और पारदर्शी ढंग से जारी है। धान खरीद व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिले की 74 समितियों में कुल 1,28,844 किसानों द्वारा 1,23,892.80 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया गया है। 15 नवंबर 2025 से अब तक 31,027 किसानों से 14,36,770 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जिसके एवज में 340.82 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
इसी क्रम में 9 दिसंबर 2025 को धान उपार्जन हेतु 3,205 किसानों के लिए 13,882.22 क्विंटल धान खरीद के लिए टोकन जारी किए गए हैं। सभी उपार्जन केंद्रों में तौल, परिवहन और भंडारण की निगरानी के लिए सतत टीमें तैनात हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धान खरीद किसानों के लिए अत्यंत संवेदनशील विषय है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पंजीकृत किसान का धान पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर खरीदा जाए। उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ही उपार्जन केंद्रों में पहुंचे तथा टोकन व्यवस्था का पालन करते हुए सुचारू खरीदी में सहयोग प्रदान करें।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा