जालौन में एसआईआर का 85 फीसदी कार्य पूरा, जिलाधिकारी ने की अपील
उरई, 5 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उरई जिले में चल रहे संशोधित मतदाता सूची (एसआईआर) का कार्य 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसको लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने लाेगाें से अपील की है कि वे अपना मतदाता पंजीकरण या सुधार संबंधी फॉर्म भर
डीएम राजेश कुमार पांडे


उरई, 5 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उरई जिले में चल रहे संशोधित मतदाता सूची (एसआईआर) का कार्य 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसको लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने लाेगाें से अपील की है कि वे अपना मतदाता पंजीकरण या सुधार संबंधी फॉर्म भरकर समय से जमा कराएं, ताकि उनका नाम अगली मतदाता सूची में शामिल हो सके।

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने चेतावनी दी कि अगर कोई नागरिक बीएलओ के तीन दौरे के बाद भी अपना फॉर्म जमा नहीं कराता है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं आएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से कहा कि यदि कोई मतदाता दो अलग-अलग स्थानों पर मतदाता सूची में अपना नाम पाए जाने का मामला सामने आता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी, जिसमें एक साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। हर पात्र नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपना पंजीकरण कराए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा