गुरुग्राम: कुकर्म केस में फंसा करोड़ों ठगने वाली वकील, पति व एक अन्य काबू
-पकड़ा गया तीसरा आरोपी बेचता है गुब्बारे, अपने बेटे को ठगी के लिए बनाया मोहरा -आरोपियों के पास से डेढ़ करोड़ नकद, ढाई करोड़ के जेवर बरामद गुरुग्राम, 7 नवंबर (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने कुकर्म के केस में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में
गुरुग्राम: कुकर्म केस में फंसा करोड़ों ठगने वाली वकील, पति व एक अन्य काबू


-पकड़ा गया तीसरा आरोपी बेचता है गुब्बारे, अपने बेटे को ठगी के लिए बनाया मोहरा

-आरोपियों के पास से डेढ़ करोड़ नकद, ढाई करोड़ के जेवर बरामद

गुरुग्राम, 7 नवंबर (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने कुकर्म के केस में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक महिला वकील, उसका पति व एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से डेढ़ करोड़ रुपये नकद, ढाई करोड़ रुपये की कीमत के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों में तीसरा व्यक्ति गुब्बारे बेचता है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक महिला वकील ने अपने पति व एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर अमीर बनने के लिए शॉर्ट एवं अपराधिक तरीका अपनाया। वह रईसों से मोटी रकम ठगने के लिए झूठे पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ठगी करते थे। डीसीपी साउथ हितेश यादव के मुताबिक सेक्टर-65 पुलिस थाना में एक पॉक्सो एक्ट में केस आया था। हनुमान नामक व्यक्ति गुरुग्राम में सडक़ों किनारे गुब्बारे बेचता था। उसने एक बिजनेसमैन पर अपने बेटे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया गया था। पिता हनुमान की ओर से केस दर्ज कराया गया था। पुलिस को यह बात गले नहीं उतरी। पुलिस की शक की सुई घूमी कि कहीं यह मामला फर्जी तो नहीं है। पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। परत-दर-परत भेद खुलता गया। पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल करने पर राजस्थान के अजमेर जिला के रहने वाले गुब्बारे विक्रेता हनुमान के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो सारा फर्जीवाड़ा सामने आया गया।

महिला वकील के कहने पर ही लगाया था कुकर्म का आरोप

हनुमान ने पुलिस को बताया कि गीतिका नाम की एक महिला वकील है। उसी के कहने पर उसने यह केस दर्ज कराया था। महिला वकील उसे कहती थी जिस भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराने की कहेगी, उसके खिलाफ वह अपने छोटे बेटे से कुकर्म का आरोप लगा देता था। डीसीपी ने बताया कि इस महिला वकील और गुब्बारे बेचने वाला हनुमान तीन से ज्यादा फर्जी मामलों में लोगों को फंसाया है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ करोड़ रुपए नकद, ढाई करोड़ रुपए के गहने, बरामद किए हैं। महिला वकील की पहचान सेक्टर-72 स्थित टाटा प्रिमंति सोसायटी में रहने वाली रहने वाली गीतिका के रूप में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर