जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने पीसीआर कश्मीर में मुख्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का नेतृत्व किया
श्रीनगर, 7 नवंबर (हि.स.)। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मुख्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के प
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने पीसीआर कश्मीर में मुख्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का नेतृत्व किया


श्रीनगर, 7 नवंबर (हि.स.)। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मुख्य स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात आईपीएस ने किया जिन्होंने पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ समारोह का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई जिसमें डीजीपी वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। यह शक्तिशाली गायन पीसीआर परिसर में गूंज उठा जो मातृभूमि के प्रति एकता समर्पण और भक्ति का प्रतीक है - ऐसे मूल्य जिनकी प्रेरणा यह गीत पीढ़ियों से देता आ रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिनमें विशेष डीजीपी (समन्वय) जम्मू-कश्मीर एस.जे.एम. गिलानी, आईजीपी कश्मीर, डीआईजी आईआरपी कश्मीर, डीआईजी सीकेआर, डीआईजी सीआईडी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मियों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता