भाजपा ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सिखाये मतदाता सूची पुनरीक्षण के गुर
कार्यशाला में वोट बढ़ाने व कटवाने के भी तरीके बताए गए
भाजपा ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सिखाये मतदाता सूची पुनरीक्षण के गुर


फर्रुखाबाद, 7 नवंबर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संदर्भ में सदर विधानसभा क्षेत्र की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने इस अभियान से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए इस अभियान से जुड़ने के निर्देश दिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया पूरे देश में चुनाव आयोग ने एसआईआर लागू किया है। जिसके अंतर्गत मतदाता सूचियों सत्यापन एवं पुननिरीक्षण किया जाएगा। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के अंतर्गत समय बद्ध घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने की प्रक्रिया है । इस अभियान के अंतर्गत संगठन द्वारा हर विधानसभा में बीएल ए- 1 और=बीएलए- 2 के रूप में पार्टी कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां दी गई है। जो सभी मंडलों में बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके घर घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने एवं पुराने मतदाताओं का सत्यापन करने का कार्य करेगी। एक नए मतदाता के लिए एक फॉर्म को भर के संबंधित बूथ पर उपस्थित बीएलओ को देना होगा। जो मतदाता उसे क्षेत्र का नहीं है ऐसे मतदाता को चिन्हित करके फार्म साथ भरकर बीएलओ को देना है। इस अभियान में सभी शक्ति केंद्र संयोजक सभी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के प्रवासी शामिल रहेंगे।

मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने बताया मतदाता पुनरीक्षण अभियान 100 दिनों तक चलने वाला अभियान है। 2027 के विधानसभा के चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान से जुड़ने का कार्य करें। हम 2027 का चुनाव इसी अभियान की सफलता की आधार पर लड़ने जा रहे हैं। ऐसे मतदाता जो बाहरी है उनको चिन्हित करके मतदाता सूची से बाहर करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए संवैधानिक तरीके से तुरंत कार्रवाई करने का कार्य करें। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मुस्तैदी के साथ हरगांव हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंच कर सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची से जुड़वाना है। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटे ना और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में रहे ना इसी संकल्प की सिद्धि के लिए सबको अभियान में प्रभावी रूप से सम्मिलित होना है। संगठन द्वारा नियुक्त बीएलए 1 का काम विधानसभा के बीएलए2 से संपर्क बनाने तथा उसके काम में सहयोग करने का है । बीएलए 2 चुनाव आयोग की ओर भाजपा का अधिकृत प्रतिनिधि होगा। इस अभियान में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रभावी भूमिका में रहेंगे। आगामी पंचायत एवं विधानसभा के चुनाव को देखते हुए इस अभियान से जुड़ते हुए सभी को अभियान को सफल बनाने का काम करना है।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा यह अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव आयोग द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि जो मतदाता जिस क्षेत्र का है इस क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर मतदाता सूची का सत्यापन करके बीएलओ को संपूर्ण जानकारी देने का कार्य करें नए मतदाता को सूची में शामिल करने के लिए बीएलओ फॉर्म भरकर जमा करें। विधानसभा स्तर की जिला कार्यशाला के बाद मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की कार्यशाला आयोजित होगी।

इस जिला कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ नेता आदित्य मिश्रा ने किया।

इस कार्यशाला के अवसर भास्कर दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ,फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बढ़पुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत ,बढ़पुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार पाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ,ममता सक्सेना ,अशनील दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/chandra pal singh sengar

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar