Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

Maharashtra, 18 नवंबर (हि.स.)
महाराष्ट्र सरकार ने निकाह चुनाव की सरगर्मियों के बीच पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। त्रिगुण कुलकर्णी को एसएससी और एचएससी बोर्ड, पुणे के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया ह।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रकाश खापले को महाराष्ट्र राज्य मत्स्य निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। इससे पहले कुलकर्णी यशदा, पुणे के उप महानिदेशक और खापले छत्रपति संभाजी नगर के मृदा व जल संरक्षण के आयुक्त पद पर कार्यरत थे। राहुल रंजन महिवाल को महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे की प्रबंध निदेशक डॉ. मंजीरी मानोलकर को जनजातीय अनुसंधान व प्रशिक्षण संस्थान, पुणे का आयुक्त नियुक्त किया गया है। हिंगोली जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंजलि रमेश अब मृदा व जल संरक्षण, छत्रपति संभाजी नगर के आयुक्त पद का कार्यभार संभालेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार