Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नवा रायपुर स्थित नए भवन में शुरू होगा। यह सत्र कुल चार दिनों का होगा, जिसमें सरकार एवं विधानसभा विभिन्न विषयों पर चर्चा और निर्णय लेंगे। सत्र के पहले दिन यानी 14 दिसंबर को “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर विशेष चर्चा होगी। चार दिवसीय सत्र में सरकार विभिन्न विधायी कार्यों के साथ ही विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर भी जवाब देगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिनों तक आयोजित होगा, जिसमें जो 14 दिसंबर से शुरू होगा कर 17 दिन दिसंबर तक चलेगा।जिसमें अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। यह सत्र नए विधानसभा भवन में आयोजित होगा।वहीं आज आयोजित हुए एक दिन के विशेष सत्र की शुरुआत बीजेपी के सीनियर विधायक अजय चंद्राकर ने की थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताया । उन्होंने सदन में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आपके भीतर छत्तीसगढ़ के लिए काम करने की आग दिखती है, लेकिन योजनाएं संसदीय मंजूरी और बजट के अभाव में प्रभावित हुईं, जिसकी बदनामी आपको झेलनी पड़ी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज मीडिया से बातचीत में बताया कि अब से नियमित शीतकालीन सत्र नए विधानसभा भवन में ही आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कार्य संचालन को पूर्ण रूप से नए भवन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी सदन में रखा। जिस पर चर्चा की गई। विशेष सत्र के अंत में मौजूदा सभी विधायकों का एक समूह फोटो लिया गया। जिसे विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीकात्मक दस्तावेज माना जाएगा। यह सत्र न केवल संसदीय परंपराओं को याद करने का अवसर बना है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा