संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद का दायित्व प्रोफेसर नंदकिशोर पांडेय ने संभाला
संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद का दायित्व  प्रोफेसर  नंदकिशोर पांडेय ने संभाला


जयपुर, 3 अक्टूबर (हि.स.)। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रोफेसर नंदकिशोर पांडेय ने कार्यवाहक कुलपति पद पर कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय प्रवक्ता शास्त्री कोसलेंद्रदास ने बताया कि प्रोफेसर पांडेय का कुलसचिव मुकेश वर्मा सहित शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। समारोह में निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर रामसेवक दुबे और प्रोफेसर हजारी लाल बैरवा उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश