Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कौशांबी, 24 सितंबर (हि.स.)। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव के पास की बताई जा रही है।
भरवारी निवासी अंकित कुशवाहा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने फेसबुक लाइव किया और कथित तौर पर सुसाइड नोट दिखाते हुए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में कूदते ही मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया।
सूचना पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया, पुलिस युवक के फेसबुक लाइव और सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है। साथ ही युवक और उसके परिजनों से पूछताछ कर विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है।
------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार