Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 22 सितंबर (हि.स.)। लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र में मंगलवार की देरशाम को सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो व्यक्ति डूब गये।
पुलिस के मुताबिक, सीसेंडी क्षेत्र की गणेश मूर्तियों का विसर्जन सई नदी, जबरेला में किया जा रहा था। मूर्ति विसर्जन के दौरान साथ आए कुछ व्यक्तियों के नदी में तैरने के लिए जाने के दौरान सीसेंडी निवासी धीरज और एक अन्य व्यक्ति डूब गया। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में दोनों व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ टीम भी मौके पर मौजूद है, जो गोताखोरों के साथ मिलकर नदी में डूबे दोनों व्यक्तियों की तलाश कर रही है।
घटनास्थल पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी एवं सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज मय पुलिस बल मौजूद हैं। मौके पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक