ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी ओणम की शुभकामनाएं
भुवनेश्वर, 26 अगस्त (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पावन पर्व ओणम के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सभी परिवारों के लिए सुख, समृद्धि और सद्भाव की कामना की।