Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

आगरमालवा, 16 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद कॉलोनी में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सामने शनिवार की रात एक घर के सामने खड़ी कार के दो पहिए अज्ञात बदमाश निकालकर ले गये। बदमाश कार को पहिए निकालने के बाद ईंटों के सहारे छोड़ गए।
रविवार सुबह कार मालिक रमेश कुंभकार ने अपनी कार को ईटों के सहारे देखा तो घटना की जानकारी डायल-112 और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे।
कार मालिक के अनुसार, जिस सड़क पर वाहन खड़ा था, वहां रात करीब 1 बजे तक लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने कार के पहिए खोल लिए। घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों ने क्षैत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा