मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर, 16 अगस्त (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महान संत एवं परम आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आध्यात्मि
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


भुवनेश्वर, 16 अगस्त (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महान संत एवं परम आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आध्यात्मिक दर्शन और उनके मानवतावादी विचारों को याद करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं।

माझी ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने मानव सेवा को ईश्वर सेवा के रूप में देखने का आदर्श प्रस्तुत किया। उनकी आध्यात्मिक दृष्टि और मानव कल्याण के प्रति समर्पण समाज को सेवा, करुणा और सद्भाव का मार्ग दिखाता है।

मुख्यमंत्री ने उनके आत्मिक उन्नति संबंधी संदेशों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि ये शिक्षाएं आज भी मानव जीवन को बेहतर बनाने और आध्यात्मिक चेतना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस का दर्शन, मानव सेवा का आदर्श और आध्यात्मिक शिक्षाएं समय की सीमाओं से परे हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो