Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। शहर में दो लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हुए। ठगों ने दो युवकों से 3.50 लाख का फ्रॉड कर लिया। पीडि़तों की तरफ से अब खांडाफलसा और राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।
खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि पुनी सदन न्यू चांदपोल रोड निवासी संजीव पुरोहित पुत्र लक्ष्मी नारायण पुरोहित ने रिपोर्ट दी कि 8 अगस्त को साइबर ठगों ने उससे 1 लाख 15 हजार का फ्रॉड कर लिया। उसके बैंक खाते से उक्त रकम पार कर ली गई। पुलिस में रिपोर्ट से पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई।
दूसरी तरफ शिक्षक कॉलोनी राजीव गांधी नगर निवासी रघुवीरसिंह पुत्र मदन सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह भी साइबर ठगी का शिकार हुआ। शातिरों ने उसे डरा धमकाया और फिर ऑन लाइन खाते में 2 लाख 39 हजार 731 रूपए डलवा दिए। मामले को लेकर साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। अब राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश