इंवेस्टमेंट के नाम पर दो युवकों से 15 लाख की ठगी, केस दर्ज
जोधपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। शहर में दो युवकों से इंवेस्टमेंट के नाम पर 15 लाख से ज्यादा की ठगी के प्रकरण दर्ज हुए है। पीडि़तों ने नागौरी गेट थाने में ठगी के प्रकरण दर्ज कराए है। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मेघवाल बस्
jodhpur


जोधपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। शहर में दो युवकों से इंवेस्टमेंट के नाम पर 15 लाख से ज्यादा की ठगी के प्रकरण दर्ज हुए है। पीडि़तों ने नागौरी गेट थाने में ठगी के प्रकरण दर्ज कराए है। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मेघवाल बस्ती निवासी पृथ्वीराज पुत्र रामनारायण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान ऋतुल पाटीदार से हुई थी। उसने बडृे मुनाफे का प्रलोभन दिया था। उसने निवेश के नाम पर उससे 9 लाख रूपए ऐंठ लिए। मगर ना तो मुनाफा मिला और ना ही दी गई रकम वापिस मिल पाई। पीडि़त ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ऋतुल ने बाद में अपना फोन भी बंद कर दिया। नागौरी गेट पुलिस ने प्रकरण पर अब जांच आरंभ की है।

दूसरी तरफ मिरासी कॉलोनी रेलवे स्टेशन के सामने नागौरी गेट के रहने वाले समीर अली पुत्र मुमताल अली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पहचान पवन गुप्ता नाम के शख्स से हुई थी। जिसने शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर उससे 6 लाख 65 हजार रूपए निवेश करवाए। मगर काफी समय गुजरने के बाद भी कोई मुनाफा नहीं हुआ। ऑनलाइन खाते में रकम को ट्रांसफर किया गया। नागौरी गेट पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश