रामपुर में चिट्टे के साथ चार तस्कर काबू
शिमला, 16 अगस्त (हि.स.)। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में पुलिस ने एक वाहन से सात ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जा
गिरफ्तार आरोपी


शिमला, 16 अगस्त (हि.स.)। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में पुलिस ने एक वाहन से सात ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को पुलिस थाना रामपुर की टीम दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट के पास गश्त और जांच पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर फुट मैट के नीचे छिपाकर रखा गया 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

मौके पर मौजूद चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय अक्षय पुत्र तिलक राज निवासी रामपुर, जिला शिमला, 32 वर्षीय पवन पुत्र दिल बहादुर निवासी रामपुर, जिला शिमला, 40 वर्षीय सुनील ठाकुर पुत्र हेम सिंह निवासी जोगिंदरनगर, जिला मंडी और 32 वर्षीय बिपुल शर्मा पुत्र भुवनेश्वर दत्त निवासी रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद नशीले पदार्थ और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल या आपूर्ति किस उद्देश्य से की जानी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा