Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बलौदा बाजार, 16 अगस्त (हि.स.)। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर बीती देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस से रविवार काे मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान दीनदयाल रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में हुई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया। घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी अभी सामने नहीं आई है।
भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल