Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। श्री कल्याण डिग्गीपुरी लक्खी पदयात्रा संघ, जयपुर की ओर से आयोजित होने वाली 61वीं डिग्गी कल्याण जी लक्खी पदयात्रा के आधिकारिक पोस्टर का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर विमोचन किया। इस अवसर पर पदयात्रा संघ के अध्यक्ष श्रीजी शर्मा ने मुख्यमंत्री को पदयात्रा में शामिल होने के लिए सादर निमंत्रण दिया।
संघ के अनुसार, प्रसिद्ध डिग्गीपुरी लक्खी पदयात्रा 18 अगस्त को सुबह 9 बजे जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महाराज मंदिर से डिग्गी धाम के लिए रवाना होगी। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान कल्याण जी के दर्शन के लिए डिग्गी धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। 61वीं बार आयोजित होने वाली इस धार्मिक पदयात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पदयात्रा जयपुर की धार्मिक और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश