स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लें-डीसी कठुआ
कठुआ, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा जेकेएएस ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। डीसी ने
Participate enthusiastically in the Independence Day celebrations – DC Kathua


कठुआ, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा जेकेएएस ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

डीसी ने लोगों से सुबह 8ः55 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने अथवा अपने निकटतम निर्धारित स्थल पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह अवसर तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रनायकों के बलिदान को नमन करने और देश के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराने का है। उन्होंने जिलेवासियों से एकजुट होकर देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया