ऑपरेशन दहन में 22.89 लाख रुपये के मादक पदार्थ नष्ट
हमीरपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शासन व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन दहन के तहत हमीरपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जब्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया। एसपी मृगांग शेखर पाठक ने शुक्रवार को बताय़ा कि
ऑपरेशन दहन में 22.89 लाख रुपये के मादक पदार्थ नष्ट


हमीरपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शासन व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन दहन के तहत हमीरपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जब्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया।

एसपी मृगांग शेखर पाठक ने शुक्रवार को बताय़ा कि कोतवाली नगर, मुस्करा और सुमेरपुर थानों से संबंधित चार अभियोगों में 44 किलो 500 ग्राम गांजा और 128 ग्राम नाइट्राजेपाम नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत 22 लाख 89 हजार रुपये है।

मादक पदार्थों को रिजर्व पुलिस लाइन्स महोबा में उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर से नष्ट किया गया। प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी मौदहा की मौजूदगी में गठित समिति की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान डीसीआरबी प्रभारी, मालखाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा