खड़गपुर में तिरंगा बाइक रैली, रेलवे कर्मचारियों ने दिया देशभक्ति और एकता का संदेश
खड़गपुर, 14 अगस्त (हि. स.)। स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल की ओर से शुक्रवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। यह आयोजन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के तीसरे चरण के कार्यक्रमों के त
खड़गपुर में तिरंगा बाइक रैली निकालते रेलवे कर्मचारी


खड़गपुर में तिरंगा बाइक रैली निकालते रेलवे कर्मचारी


खड़गपुर में तिरंगा बाइक रैली निकालते रेलवे कर्मचारी


खड़गपुर में तिरंगा बाइक रैली निकालते रेलवे कर्मचारी


खड़गपुर, 14 अगस्त (हि. स.)। स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल की ओर से शुक्रवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। यह आयोजन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के तीसरे चरण के कार्यक्रमों के तहत किया गया।

रैली सुबह आठ बजे खड़गपुर के सेरसा स्टेडियम से शुरू होकर खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। इसमें रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खड़गपुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पांडा, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।

खड़गपुर मंडल की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खड़गपुर, मेदिनीपुर और झाड़ग्राम सहित कई रेलवे स्टेशनों पर मंडलीय सांस्कृतिक संघ के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमों के माध्यम से विभाजन की पीड़ा और उस दौर में लोगों के बलिदान को याद करते हुए शांति, एकता और सद्भाव का संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खड़गपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वाद्य रूप में ‘वंदे मातरम्’ बजाया जा रहा है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इससे नियमित रेल घोषणाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यात्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खड़गपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों, स्टेशन परिसरों और मंडल कार्यालय को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। इससे रेलवे परिसरों में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता