ज्ञान आश्रम पुलिया को जेडीए करेगा चौड़ा, बढाएगा ऊंचाई
गुर्जर की थड़ी से मानसरोवर को जोडने के लिए द्रव्यवती नदी पर मेट्रो मास अस्पताल के पास बनी है पुलिया
जेडीए


जयपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। गुर्जर की थड़ी को मानसरोवर से जोडऩे वाली द्रव्यवती नदी पर बनी पुलिया पर अब जाम नहीं लगेगा। आमजन को जाम से बचाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण

इस पुलिया की चौड़ाई बढ़ाएगा। इस पर जेडीए करीब 9 करोड़ रुपए खर्च करेगा। टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अगले सप्ताह जेडीए इस पर काम शुरू करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुर्जर की थड़ी को मानसरोवर से जोडऩे के लिए मेट्रो मास अस्पताल के पास द्रव्यवती नदी पर ज्ञाम आश्रम पुलिया बनी हुई। यह पुलिया 6 मीटर चौडी है। इससे इस पर हमेशा जाम के हालात बने रहते है। आमजन को जाम से राहत देने के लिए जेडीए इस पुुलिया की चौड़ाई 21 मीटर करने जा रहा है। यह पुलिया करीब 80 मीटर लम्बी है। इस पुलिया से रोजाना हजारों वाहन गुजरते है। बारिश के दौरान आमजन की समस्या तब और बढ़ जाती है, जब पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगता है।

एक्सईएन तरुण सिंघल ने बताया कि ज्ञान आश्रम पुलिया की चाैडाई कम हाेने के कारण जाम लगता था और बारिश के दाैरान पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगता था जिससे हादसाें का डर बना रहता था।

बारिश के दौरान गुर्जर की थड़ी को मानसरोवर से जोडऩे वाली इस पुलिया से आमजन की कनेक्टिविटी बंद हो जाती है। ऊंचाई कम होने की वजह से बारिश के दौरान द्रव्यवती नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगता है। इससे हमेशा हादसों का डर बना रहता है। इसकी वजह यह है कि इस पुलिया की ऊंचाई कम है। ऐसे में जेडीए इस पुलिया को चौड़ा करने के साथ इसकी ऊंचाई भी बढ़ाएगा। वर्तमान में यह पुलिया करीब सवा दो मीटर ऊंची है। नए निर्माण में इसकी ऊंचाई 4 मीटर की जाएगी, ताकि बारिश के दौरान कनेक्टिविटी बनी रही। ज्ञाम आश्रम पुलिया के नवीनीकरण का काम आगामी 8 माह में पूरा करने का टारगेट रखा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश