Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


बीकानेर, 10 अगस्त (हि.स.)। जयपुर स्थित श्री संघ शक्ति भवन झोटवाड़ा में दो दिवसीय पांचवा केडेट जुनियर व प्रथम पीवी ओफिशियल स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।
बीकानेर ताइक्वांडो डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि जयपुर में आयोजित ताईक्वांडो स्टेट चैम्पियनशिप में बीकानेर ताइक्वांडो डिस्ट्रिक्ट टीम के 29 बालक बालिकाओं ने प्रतिभागिता निभाई। जिसमें स्ट्रेंथ, पाॅवर, लय क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए 07 गोल्ड, 04 सिल्वर तथा 05 ब्रोंज सहित 16 स्टेट मेडल जीतकर बीकानेर जिले का मान बढ़ाया हैं।
ताईक्वांडो टीम कोच और डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार धनंजय सारस्वत ने बताया कि आगामी 16 से 21 अगस्त को महाराष्ट्र स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स महालुंगे पुणे में आयोजित इंडिया ताईक्वांडो नेशनल चैम्पियनशीप में बीकानेर जिले से 07 ताईक्वांडो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इंडिया ताईक्वांडो ही वर्ल्ड ताईक्वांडो और एशियन ताईक्वांडो युनियन से एक मात्र मान्यता प्राप्त नेशनल फैडरेशन है। जिससे राजस्थान ताईक्वांडो और जिला स्तर पर बीकानेर ताइक्वांडो भी एफिलिएटड जिला संघ है। बीकानेर टीम के साथ टीम कोच धनंजय सारस्वत, कोच विशाल तेजी, हेमलता योगी तथा सक्षम योगी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। बीकानेर जिले से 07 ताईक्वांडो खिलाड़ियों का नैशनल चैम्पियनशीप में चयन होने तथा राज्य में स्तरीय प्रतियोगिता में 16 स्टेट मेडल जीतकर बीकानेर लौटने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। बीकानेर ताइक्वांडो डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट मनोज व्यास, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी देवेन्द्र सारस्वत, ताइक्वांडो कोच जितेन्द्र सिंह शेखावत, विरेन्द्र योगी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत राष्ट्रीय सह-संयोजक हिमांशु सारस्वत, रामप्रकाश सांगवा, ओमप्रकाश शर्मा राजेरां, अशोक कुमार व्यास, रामकुमार व्यास तथा शोभा सारस्वत ने प्रसन्नता जताई है।
इन्होंने जीते स्वर्ण पदक
अजय राज साध, राघव सांगवा, भुपेन्द्र शर्मा, रघुराज सिंह, नवीन बिश्नोई, हर्षिता सिंह तथा निशा पड़िहार।
इन्होंने किए रजत पदक अपने नाम
अविका कंवर, रितविजा, प्रेम गोदारा तथा लक्ष्य राज।
इन्होंने जीते कांस्य पदक
प्रतिभा कुकणा, गोदावरी मारु, गनिष्का सिंह राठौड़, कौशल सिंह भाटी तथा गीतांश वर्मा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव