Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 10 अगस्त(हि.स.)।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई।
अररिया जिला के 2 लाख 84 हजार 258 पेंशनधारियों के खाते में पहुंची 32 करोड़ 59 लाख रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई।राज्य सरकार द्वारा इस विशेष अवसर को पेंशन उत्सव के रूप में मनाया गया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक संबल का संदेश देना है। पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर 11 सौ प्रतिमाह किए जाने से लाखों लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।
पेंशन राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से लाभार्थियों को समय पर राशि प्राप्त हो रही है। डीबीटी प्रणाली ने बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है।
इस अवसर पर जिला स्तर पर पेंशन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर